सोहागपुर: ग्राम कोनी वार्ड 1 में खेत में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
ग्राम कोनी वार्ड क्रमांक 1 में खेत में मिले अज्ञात युवक के शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक की पहचान यमुना वर्मन निवासी लफदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक पहले अस्पताल में उपचार के दौरान वहां से भाग गया था, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। रविवार दोपहर खेत में शव मिलने की सूचना पर सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।