चंदिया: जमीनी विवाद में दंपत्ति से मारपीट, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
Chandia, Umaria | May 13, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरघटा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रतन लाल साहू और उनकी पत्नी रामकली साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुशील साहू और लक्ष्मी साहू ने खेत में पहुंचकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर चंदिया थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/26 दर्ज कर लिया गया।