पीलीभीत: गजरौला थाना क्षेत्र में शौच के बहाने महिला प्रेमी के साथ फरार, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुत्री का विवाह 25 अप्रैल 2026 को हुआ था। पिछले दो माह से वह मायके में रह रही थी। 19 जून की शाम करीब पांच बजे महिला अपनी मां के साथ खेत पर उड़द तोड़ने गई थी।