वाड्रफनगर: 10 दिन में उखड़ी सड़क, PMGSY पर उठे सवाल
वाड्रफनगर बुधवार विकासखंड अंतर्गत सुरहुल गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी नई सड़क महज 10 दिनों में ही उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी परतें निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग और लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसे खुला भ्रष्टाचार बताया है। जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आया है