संग्रामपुर: संग्रामपुर में महिला को गोली मारकर लूटा, मायागंज रेफर
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। शुक्रवार को शाम 4 बजे बेलहर थाना क्षेत्र के तरी मंझगांय गांव निवासी निर्मला देवी 55, पति वीरेंद्र दास, बैंक से नकदी निकालने और गिरवी रखे जेवर छुड़ाने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और बेलहर थाना क्षेत्र के लालू नगर बांध के समीप उन्हें रोककर