गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी 85 वर्षीय अजब बाई, पति शंकर की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजन शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उन्हें मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार हादसा छत से गिरने के कारण हुआ।