सोहागपुर: सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को ज्ञापन
सोहागपुर। सांसद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा मंडल सोहागपुर ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के लगभग थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र और भ्रामक पोस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरी