गुलाना: शांति वेयरहाउस में गेहूं खरीदी रुकने से भड़के किसान, सलसलाई-गुलाना मार्ग पर किया चक्काजाम
बाड़ीगांव स्थित शांति वेयरहाउस पर गुरुवार दोपहर 1 बजे अचानक गेहूं की खरीदी रोक दिए जाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भंडारण क्षमता पूरी होने के कारण खरीदी बंद होते ही अपनी उपज बेचने का इंतजार कर रहे किसानों ने सलसलाई-गुलाना मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।