हरदा: हरदा में गांजा तस्करी पर सख्त कार्रवाई, 1.33 किलो गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Harda, Harda | Apr 23, 2026 जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 330 ग्राम गांजा जब्त किया है। आज 23 अप्रैल दोपहर 2 बजे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में है।