मढ़ौरा: तेजपुरवा आगजनी कांड: राजस्व विभाग ने की मामले की जांच
Marhaura, Saran | Apr 12, 2026 प्रखंड के तेजपुरवा आगलगी कांड मामले में राजस्व सह आपदा विभाग ने जांच कर जरुरी रिपोर्ट अंचलाधिकारी को भेजा। रविवार की दोपहर एक बजे प्रभारी अंचलाधिकारी सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि तेजपुरवा के चार लोगों के फुसनुमा घर जलने की सूचना मुखिया से प्राप्त हुई जिसके बाद जरुरी कार्रवाई करते हुए जांच करवाया गया है और रिपोर्ट आपदा विभाग को भेजा जाएगा ।