बिहारीगंज: क्षतिग्रस्त ट्रक की रखवाली में तैनात चौकीदारों के रहते चार चक्के चोरी
बिहारीगंज-उदाकिशुनगंज एसएच-91 पर विशनपुर स्कूल के पास 26 अप्रैल को दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने ट्रक की रखवाली के लिए 38 दिनों से दो चौकीदारों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई थी। इसके बावजूद ट्रक के चारों चक्के चोरी हो गए। वहीं क्षेत्र के कई गांव चौकीदार विहीन हैं और एक-एक चौकीदार कई गांवों की जिम्मेदारी संभाल रहा है।