बैरसिया: बिजली के पॉल कार को चीरते हुए आरपार निकले, भोपाल की महिला समेत तीन घायल, ड्राइवर फरार
Berasia, Bhopal | Jun 23, 2026 गोपालपुर बायपास तिराहे पर मंगलवार रात 8 बजे एक सड़क हादसा हुआ। बिजली के पोल लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर से पीछे चल रही कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल कार के अगले हिस्से को चीरते हुए पीछे तक निकल गए, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार भोपाल निवासी मित्रा शुक्ला, उनके पति और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।