कलेर: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच व्यापार मंडल कलेर का चुनाव कलेर प्रखंड मुख्यालय पर सम्पन्न
Kaler, Arwal | Jan 30, 2024 मंगलवार को कलेर प्रखंड कार्यालय में कलेर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का मतदान सुबह 7:00 बजे काफी गहमागहमी के बीच शुरू हुआ जो कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व कलेर थाना अध्यक्ष शमशेर आलम कर रहे थे जिसमें हर एक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे ।