सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगारदा रोड़ से पुलिस ने बुधवार को रात लगभग 8:30 बजे एक 38 वर्षीय व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को बुधवार को रात के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सेहराई में सिंगारदा रोड़ के किनारे कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है।