नोवामुंडी (सुबोध मिश्रा): टाटा स्टील टॉप कैंप इलाके में दिनदहाड़े ठगी की सनसनीखेज वारदात हुई है। बुधवार सुबह उजाला कंपनी का स्टाफ बनकर आए दो शातिर ठगों ने क्वार्टर नंबर 67B निवासी विदिशा गोराई को झांसे में लेकर करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवर (25 ग्राम) उड़ा लिए। ठगों ने पहले पीतल के बर्तन और चांदी की पायल साफ कर महिला का भरोसा जीता। इसके बाद सोने के गहनों