पूर्णिया पूर्व: सहायक खजाँची थाना ने 23 ग्राम स्मैक के साथ चार स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार
सहायक खजाँची थाना रात्रि गस्ती पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ गस्ती के क्रम में रूई गोला पुल पर वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के दौरान एक सफेद रंग की चार पहिया वाहन को वाहन जाँच हेतू रोका गया। चार पहिया वाहन में चार व्यक्ति सवार थे।तलाशी के क्रम में वाहन से 23 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।