शाहपुरा: शाहपुरा और आसपास के इलाकों में मौसम बदलने के साथ जबलपुरिया मटर की बोनी शुरू
शाहपुरा और आसपास के इलाकों में किसानों ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि मौसम का मिजाज बदलने के बाद अब बारिश का क्रम बंद हो गया है जिसके बाद अब जबलपुरिया मटर की बोनी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शाहपुरा और आसपास के इलाकों में धीरे-धीरे मटर की बोनी रफ्तार पकड़ने लगी है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में हजारों हेक्टेयर में मटर की बोनी होगी।