गरौठा: गुरसराय में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर रूप से घायल—मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार
झांसी के गुरसराय में पारिवारिक विवाद के दौरान संजय तिवारी ने अपनी पत्नी रानी तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।