पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा बहुत पहले हो जाना चाहिए था : नेत्रपाल अधाना
पलवल। जंतर-मंतर पर पेपर लीक के मामलों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे छात्रों के धरने के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को यह इस्तीफा बहुत पहले ही दे देना चाहिए था। अच्छा होता इसमें माफी भी मांगते।
उन्होंने पेपर लीक स्केंडल में भाजपा की संलिप्तता का भी आरोप लगाया।
Palwal, Palwal | Jul 25, 2026