सहायक थाना नवादा बाजार अंतर्गत धायहरना मोड़ के पास अवैध बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नवादा पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है ।इस मामले में आठ नामजद बालू तस्करों सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।