सोनाहातु: कृपा इंफ्रास्ट्रक्टर कंपनी में संदिग्ध अवस्था में मिला गार्ड का शव, पुलिस जुटी जांच में
एक गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।यह मामला नामकुम थाना क्षेत्र स्थित कृपा इंफ्रास्ट्रक्चर नामक कंपनी का है। मृतक गार्ड इसी जगह पर ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि छत से गिरने के कारण गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि इस मामले में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। मृतक गार्ड की पहचान पुरुषोत्तम के रूप में हुई है।