हाथरस: घर से काम के लिए गए व्यक्ति का शव नहर में मिला, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड नहर में हाथरस शहर के जलेसर रोड कॉल डिपो के सामने रहने वाले एक व्यक्ति पवन पुत्र राजवीर सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया व्यक्ति मुरब्बा फैक्ट्री में काम करते थे।