महाराजगंज: मझिगवा में विगत दिनों कुत्ते के काटने से लखनऊ में इलाज के दौरान ग्राम प्रधान की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
7 अप्रैल दोपहर 2 बजे मृतक महिला ग्राम प्रधान के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज मे इलाज के दौरान मौत हो गई। मार्च माह मे ग्राम प्रधान अपने दरवाजे पर खड़ी हुई थी तभी अचानक एक कुत्ते ने काट लिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल तथा बाराबंकी के एक अस्पताल मे कराया गया। हालात सामान्य होने के बाद फिर हालत बिगड़ गई और लखनऊ मे भर्ती कराया गया था।