कासगंज: कासगंज नई गल्ला मंडी में पल्लेदारों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मजदूरी बढ़ाने की मांग पर अड़े पल्लेदार
कासगंज की अमांपुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। मजदूर मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मंडी गेट के अंदर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कोठीवाल कमेटी से पूर्व की तरह मजदूरी बढ़ाने और शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि दो वर्ष पहले हुए समझौते की अवधि पूरी हो चुकी है, इसलिए अब मजदूरी में वृद्धि की जानी चाह