सरमथुरा: सरमथुरा में बंदरों के बढ़ते आतंक पर कस्बावासियों ने उठाए सवाल, पकड़ अभियान पर उठे प्रश्न
कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका एक हफ्ते से बंदरों को पकड़ने का अभियान चला रही है, लेकिन कस्बावासी इसे खानापूर्ति बता रहे हैं। उनका कहना है कि पहले भी पकड़ाई हुई थी, पर समस्या जस की तस है। गलियों में बंदर झुंड बनाकर हमला करते हैं।