चूरू: रतनपुरा गांव में पेयजल संकट, आरएलपी ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
Churu, Churu | May 21, 2026 चूरू जिले के रतनपुरा गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीण चूरू कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन कर एडीएम अर्पिता सोनी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया।