भीमपुर: खुर्दा गांव में जन अभियान परिषद की बैठक हुई सम्पन्न स्वच्छता वृक्षारोपण सहित कार्यों के लिए दिलाया संकल्प
Bhimpur, Betul | Jul 10, 2026 भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के खुर्दा बटकी गांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई इस दौरान जन अभियान परिषद के लोकेश मोरसे ने सभी सदस्यों को स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम लगानें और योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।