पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 5 यवनिका पार्क में मेला देखने आई महिला की एक्टिवा चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 5 पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें महिला मनप्रीत कौर ने बताया है कि मैं यवनिका पार्क सेक्टर 5 पंचकूला में मेला देखने के लिए आई थी मैंने अपनी एक्टिवा नंबर PB 65W 2715 को पार्क के गेट के सामने खड़ा किया था और अंदर चली गई। जब मैं वापिस आई तो मेरी एक्टिवा वहां नहीं थी। उसे कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।