धनघटा: सिरसी गांव में मिला नर कंकाल, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई; पुलिस जांच में जुटी
संतकबीरनगर। जनपद के सिरसी गांव में एक व्यक्ति का नर कंकाल और कुछ कपड़े मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश राय के रूप में किए जाने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पाटीदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, राकेश राय लगभग एक माह पूर्व घर से लापता हो गए थे। परिजनो