गाज़ीपुर: विनीत राय हत्याकांड में पुलिस की पहली बड़ी कामयाबी, 18 दिन बाद दो शूटर गिरफ्तार, अब इनामी मास्टरमाइंड की तलाश तेज
गाजीपुर के चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। वारदात के 18 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हत्या की साजिश और घटना में सीधे तौर पर शामिल थे। हालांकि इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के कई बड़े चेहरे अब भी फरार हैं,जिनकी...