राजगढ़: राजगढ़ में श्रद्धा से मनाई गई शीतला सप्तमी, महिलाओं ने लगाया ठंडे भोजन का भोग
राजगढ़ में मंगलवार की सुबह 6बजे ही शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता के मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन व गीत गाते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना की।