मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर के चमरौहां गांव में भीषण आग, कई पुरवों की ओर बढ़ती लपटें, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
सुबह 10 बजे चित्रकूट के मानिकपुर तहसील के चमरौहां गांव में भीषण आग भड़क उठी। तेज हवाओं के कारण आग पयासी पुरवा और नीबूहा पुरवा की ओर तेजी से फैलने लगी। सूखी फसल से आग और भड़क गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हैं, जबकि फायर ब्रिगेड मौके पर काबू पाने की कोशिश कर रही है, हालात गंभीर बने हैं।