मवाना: तालाब पर कब्जे को लेकर 1200 ग्रामीणों की लड़ाई, इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह के लिए तहसील पहुंचे
Mawana, Meerut | Apr 13, 2026 सोमवार को सुबह 11:00 बजे ग्राम नारंगपुर जाटोला निवासी ग्रामीण सतीश जो पिछले 4:30 वर्षों से 1200 ग्रामीणों को इंसाफ दिलाने के लिए तालाब पर किए गए अवैध कब्जे की लड़ाई लड़ रहा है उसे इंसाफ नहीं मिलने पर। सोमवार को वह मवाना तहसील में आत्मदाह के लिए तेल की बोतल लेकर तहसीलदार कार्यालय पहुंचा। ग्रामीण को रोकने के दौरान उसकी हालत खराब हो गई। अस्पताल में भर्ती कराया।