यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नई तकनीक का लाभ देश के सभी राज्यों और आम नागरिकों को मिल रहा है। उनके नेतृत्व में पूरे देश में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।
हमने अपनी पहली कैबिनेट बैठक जनजातीय नायिका की राजधानी में आयोजित की और इसके बाद पचमढ़ी में राजा भभूत सिंह जी की कर्मभूमि पर कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इस प्रकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट का उद्देश्य मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक विरासत को आमजन से जोड़ना तथा इन क्षेत्रों के विकास को गति देना है।
गांधीसागर बांध मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच आपसी संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां पंप स्टोरेज परियोजना के माध्यम से बिजली उत्पादन होने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। यह परियोजना प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी।
- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
Harda, Harda | Nov 17, 2026