घोड़ाडोंगरी: उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचीं विधायक गंगा उइके, प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराही पार्टी की कार्यशैली
बुधवार को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा उइके ने आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर पार्टी की गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों का गहन अवलोकन किया। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी में विधायक गंगा उइके ने बड़ी गंभीरता एवं रुचि के साथ विभिन्न प्रदर्शनों को देखा।