सतना जिले में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच पहुंचा; लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल सतना जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।