कोडरमा: झुमरी तिलैया: दुबई में फंसा युवक, वतन वापसी के लिए लगा रहा गुहार
ये राजन कुमार सिन्हा, इंदरवा बस्ती झुमरीतिलैया के रहने वाले हैं। फिलहाल ये दुबई में फंसे हुए हैं। इनका कहना है कि ये जिस कंपनी के द्वारा दुबई भेजे गए थे, उस कंपनी का मालिक इनसे वापस भारत भेजने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है। अन्यथा इन्हें घर आने नहीं दिया जाएगा। अब ये तमाम जनप्रतिनिधियों से मदद की मांग कर रहे हैं, ताकि ये अपने घर लौट सकें।