पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा,पार्टी के कार्यकर्ता संगठन पुल की तरह काम करते हैं
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग चुनाव के नहीं बल्कि संगठन की तैयारी करते हैं और संगठन की तैयारी में भाजपा हमेशा सजग रहती है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा के लिए सरकार और जनता के बीच पार्टी के कार्यकर्ता संगठन पुल की तरह काम करते हैं।