फारबिसगंज: फारबिसगंज के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना गया
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना गया। रविवार को 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अररिया सांसद प्रदीप सिंह,मुख्य पार्षद वीणा देवी समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को आत्मसात करने की बात कही।