गया टाउन सीडी ब्लॉक: सैटेलाइट टाउनशिप और लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ किसानों का हुंकार, गया में समाहरणालय तक निकला प्रतिवाद मार्च
सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना एवं लैंड पुलिंग नीति के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले सोमवार को गया में किसानों का प्रतिवाद मार्च निकला। दोपहर करीब 12 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-3 से शुरू हुआ यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, खेत मजदूर, महिलाएं और युवा कार्यकर्ता हाथों.