जिले में धान उपार्जन कार्य की प्रगति को लेकर कलेक्टर ऊषा परमार ने आज दिन सोमवार दिनांक 15 दिसम्बर को शाम साढे 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और समिति सदस्यों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।