महाराजपुर: ग्राम मलका में सरपंच के परिवार के साथ मारपीट करने बालें पांच और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलका में सरपंच और उनके परिवार के साथ मारपीट करने वाले पांच और आरोपियों को गढ़ी मलहरा थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि आरोपियों पर ₹10000 का इनाम भी घोषित था। इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट पुलिस ने आज 6 जुलाई शाम 5:00 बजे जारी किया है।