इटावा: सैफई थाना क्षेत्र में 18 दिन पहले मिले युवक के शव का मामला पुलिस ने सुलझाया, 2 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Jul 4, 2026 इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में 18 दिन पहले मिले युवक के शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की पत्नी के हत्यारोपी से अफेयर था।रोड़ा बनने पर उसने प्रेमिका के पति की हत्या कर दी।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रेमी रंजीत यादव अभी फरार है। एएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में खुलासा कर जानकारी दी।