बालोद: 6 से 14 अप्रैल तक भाजपा का स्थापना दिवस समारोह: गांव चलो, बस्ती चलो अभियान से संगठन को मजबूत करने पर होगा फोकस
Balod, Balod | Apr 5, 2026 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 6 से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने और आमजन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।