मांझी: बरेजा बाजार में जुए के अड्डे पर दाउदपुर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार
Manjhi, Saran | May 7, 2026 दाउदपुर थाना पुलिस ने बरेजा बाजार में जूए के खिलाफ छापेमारी कर दो जुआरी को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग फरार हो गए हालांकि पुलिस ने मौके से दो जुआरी को पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान चार बाइक, ताश के गड्डी और एक हाजत रु नगद बड़ामद किए गए।