बांधवगढ़: उमरिया दौरे पर प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, नल-जल योजना की जमीनी हकीकत परखी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर जिले पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने जन कल्याण शिविरों का निरीक्षण किया, आमजन से संवाद किया और शासन की योजनाओं की जमीनी समीक्षा की। नल-जल योजना को लेकर मंत्री का रुख सख्त नजर आया।प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन कल्याण शिविरों में पहुंचकर समीक्षा किए है