भरथना: बकेवर के हर्राजपुरा में उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप
इटावा के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई। बकेवर थाना क्षेत्र के हर्राजपुरा गांव निवासी अनिता देवी 45 पत्नी जगदीश शर्मा का पिछले तीन दिनों से इलाज चल रहा था।परिजनों ने चिकित्सकों व अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतका के पुत्र आशीष व पुत्री स्वाती ने बताया कि हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर उचित उपचार नहीं मिला।