शाहजहांपुर: फायर एनओसी और पार्किंग व्यवस्था पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई
शाहजहांपुर। शहर में बढ़ती जाम और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज लॉन संचालकों पर सख्ती शुरू कर दी है। देर शाम शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि फायर एनओसी और पार्किंग व्यवस्था के बिना किसी भी प्रतिष्ठान का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।