अनूपपुर: कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जनसुनवाई में 75 आवेदन प्राप्त हुए,कलेक्टर ने 75 आवेदन पत्रों की सुनी समस्या
जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 75 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, डिप्टी कलेक्टर कमलेश पुरी मौजूद रहे ।