मंझनपुर: पवैया गांव में कोटेदार द्वारा घटतौली करने के मामले में डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार
पवैया गांव का पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमे ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। उनका आरोप है कि राशन तौल के दौरान बड़े पैमाने पर घटतौली की जाती है। दर्जनों ग्रामीणों ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुचकर डीएम मधुशुदन हुल्गी को ज्ञापन भी सौंपा था। वहीं शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर मंझनपुर तहसीलदार पवैया गांव पहुंचे हैं।